फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक निपटी जुमे की नमाज

विज्ञापन
खीरी में पैदल मार्च करतीं आईजी लक्ष्मी सिंह, साथ में एसपी।
विज्ञापन
17 एलकेएच 1,2,3, 5, 6
विज्ञापन

लीड
शांतिपूर्ण तरीके से निपटी जुमे की नमाज
- आईजी और कमिश्नर ने संवेदनशील इलाकों का किया दौरा, ड्रोन कैमरों की भी ली गई मदद
- एसपी, सीओ और इंस्पेक्टर अपने-अपने क्षेत्रों में करते रहे अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस की चौकसी से जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह और कमिश्नर रंजन कुमार ने लखीमपुर समेत भीरा और पलिया इलाके का दौरा कर पैदल गश्त की, जबकि ड्रोन कैमरे से हर थाना इलाके में पुलिस ने नजर रखी।
पिछले शुक्रवार को भीरा में निकले जुलूस के बाद इस बार जुमे की नमाज को लेकर पुलिस काफी चौकस रही, जिससे कहीं भी किसी तरह का अप्रिय समाचार नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ही शहर पहुंची आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने पुलिस कप्तान संजीव सुमन व अन्य पुलिस बल के साथ शहर की जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, एकमिनारी मस्जिद, हिदायतनगर मस्जिद व कचहरी मस्जिद में शांति व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के सख्त दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में पर्याप्त बल लगाया गया था, जिसमें सभी सीओ व इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी ने क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस से संवाद बनाया और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
17एलकेएच401, 402
आईजी और कमिश्नर ने पलिया
में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पलियाकलां। भीरा होते हुए शुक्रवार को पलिया पहुंचीं आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह व कमिश्नर रंजन कुमार ने पलिया थाने पहुंचकर यहां पर स्थानीय अधिकारियों से जुलूस के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने गश्त कर व ड्रोन कैमरे से नजर रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अता करवाई।
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। करीब 20 मिनट थाने में रुकने के बाद आईजी व कमिश्नर यहां से रवाना हो गए। उधर, नमाज अता होने से पूर्व पलिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में नमाजियों की निगरानी ड्रोन कैमरों से कराई गई। इस दौरान एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ धौरहरा संजय नाथ तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
संपूर्णानगर। शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बीईओ पलिया रमेश चंद्र चौधरी व थानाध्यक्ष बलवंत शाही के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पहले थाने में बैठक की। इसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए मस्जिदों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। रजा जामा मस्जिद, खजुरिया, गोविंदनगर, बसही, सुमेरनगर गांव में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मझगईं। जुमे की नमाज के दिन शुक्रवार को नौगवां, बेला, कोठिया, गुलरा टांडा, छब्बापुरवा, मझगईं की मस्जिदों में पुलिस तैनात रही। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी दलबल के साथ सभी मस्जिदों का जायजा लेते रहे। सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अता की गई।
विज्ञापन

मैलानी। एएसपी अरुण सिंह और एसडीएम अनुराग सिंह ने नमाज से पहले ही यहां पहुंच फोर्स के साथ कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, मैलानी गांव की जामा मस्जिद जाकर वहां के पेश इमामों से बातचीत कर शांतिपूर्वक नमाज अता करने की अपील की। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र और नगर की सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्वक ढंग से अता हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें