फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉबकार्ड धारकों को नहीं मिल पा रहा साल में सौ दिन रोजगार

विज्ञापन
MANREGA
विज्ञापन
कुल 6,27,223 जॉबकार्ड धारकों में 16,218 श्रमिकों को मिला सौ दिन रोजगार
विज्ञापन

लक्ष्य 72,27,078 के सापेक्ष 94,05,310 मानव दिवस का हुआ सृजन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा से जॉबकार्ड धारकों को साल में सौ दिन का रोजगार देने में ग्राम पंचायतें व संबंधित विभाग फेल साबित हुए हैं। जनपद में कुल 6,27,223 जॉबकार्ड धारकों में से 16,218 श्रमिकों को ही वर्ष 2021-22 में 100 दिन का रोजगार मिल पाया है। इससे जॉबकार्ड धारकों को गांव में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को रोजगार के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। हालांकि पिछले वर्ष कोरोना काल में प्रत्येक जॉबकार्ड धारक परिवार को 100 दिन का रोजगार अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
वर्ष 2021-22 में मनरेगा से 72,27,078 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 94,05,310 मानव दिवस सृजित सृजित किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 130.14 प्रतिशत है। फिर भी 100 दिन का रोजगार पाने वाले जॉबकार्डधारकों की संख्या में अपेक्षित वृद्घि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विभाग के रिकार्ड में कुल 6,27,223 जॉबकार्ड धारक हैं, जिसमें से 3,91,846 जॉबकार्ड धारक एक्टिव हैं। इनके नाम पर मस्टर रोल जारी किया जा रहा है। जबकि शेष 2,35,377 जॉबकार्ड धारक मनरेगा में काम नहीं कर रहे हैं, फिर भी यह कार्ड निरस्त नहीं किए गए हैं। मनरेगा से इस वर्ष कुल दो अरब 27 करोड़ 52 लाख 27 हजार रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जिसमें से बड़ा हिस्सा जॉबकार्ड धारकों को भुगतान किया गया है।
100 दिन का रोजगार देने के लिए चलाया मिशन 20 लाख
जॉबकार्ड धारकों को साल में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिसके लिए सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 20 लाख जॉबकार्ड धारकों को रोजगार दिलाने के लिए मिशन 20 लाख चलाया था। इस लिहाज से जनपद में कम से कम औसतन 26,666 जॉबकार्ड धारकों को 100 दिन का रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन संख्या 16,218 तक सीमित रह गई है।
2062 तालाबों का कराया जीर्णोद्घार
मनरेगा से 2021-22 में 2062 तालाबों का जीर्णोद्घार कराया गया है। इन तालाबों के जीर्णोद्घार से मानव दिवस के अधिक सृजन में सफलता मिली है। इन तालाबों में 34,75,700 क्यूबिक मीटर पानी का संरक्षण करने की क्षमता है।
विज्ञापन

इस वर्ष मनरेगा से 72,27,078 मानव दिवस सृजित किए जाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 94,05,310 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। जो लक्ष्य के सापेक्ष 130.14 प्रतिशत है। काम तेजी से कराया गया, जिसमें विधानसभा चुनाव के चलते कुछ समय के लिए कार्य बाधित भी रहे। जॉबकार्डधारकों को साल में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश सभी बीडीओ को दिए गए हैं। 16218 श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया गया है। इनकी संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें