ओदरहा गांव में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। ग्रामीण
भीखमपुर। ओदरहा गांव में बीती शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। हजारों की नकदी और लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासी राजकुमार व उनके भाई दयाशंकर वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात चोर किसी तरीके से उनके मकान में दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से को उठा ले गए। परिवार के लोगों ने आहट पाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। इस पर अन्य लोगों को आवाज दी और आसपास देखा तो पास के खेत में बक्सा व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर सोने का कंठमाला, दो जोड़ी पायल व पांच हजार की नकदी रखी थी, जो गायब हैं। बाकी बक्से में रखे कपड़े व कागज वही पड़े मिले हैं। संवाद