फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार घरों से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद​ बिखरा पड़ा सामान। ग्रामीण
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। बड़ागांव बसहा में सोमवार रात चोरों ने चार घरों से नकदी, जेवर और लाखों का कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी सरवन सिंह ने बताया कि उनके यहां जीने के सहारे घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से सोने का हार, कुंडल, चार अंगूठी, मांग टीका और चांदी की पायल सहित करीब पांच लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। इसके बाद बड़े भाई कुलवंत सिंह के घर खिड़की तोड़ कर अलमारी से सोने का हार, कुंडल, पायल,चार सोने की अंगूठी और मांग टीका सहित काफी कीमत का सामान चोरी कर ले गए।
गांव के ही जमुना सागर ने बताया दीवार फांद कर घर में घुसे चोर ताला तोड़कर बक्से में रखा जेवर, मांग टीका, झुमकी, कुंडल आदि चुरा ले गए। यहीं के बलराम जायसवाल ने बताया कि उनके यहां से चोर बक्से में रखे दस हजार रुपये और जेवर उठाकर भाग रहे थे। आहट पाकर जागे घर वालों ने शोर मचाया पर चोर पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुक्तभोगियों ने डायल 112 और फूलबेहड़ पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना कर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर खुलासे के लिए टीमें लगाई हैं। फूलबेहड़ प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि तीन घरों में चोरी की जानकारी है। मुकदमा दर्जकर खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें