फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बर्तन जेवर साफ करने के बहाने महिलाओं से ठगे जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने घर की महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने ओर चांदी के जेवर ठग लिए।
विज्ञापन

कस्बा खीरी के मोहल्ला शेखसराय निवासी नियामत अली ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके घर पर जब महिलाएं अकेली थीं, तभी तीन अज्ञात युवकों ने खुद को सेल्समैन बताते हुए पुराने बर्तन और सोने चांदी से बने जेवरों को साफकर चमकाने की बात कही। महिलाओं ने पहले तो मना कर दिया लेकिन बाद में उक्त ठगों के बहकावे में आकर सोने और चांदी के आभूषण लाकर दिए। नियामत ने बताया कि घर की महिलाओं ने करीब एक लाख से ज्यादा के सोने और चांदी से बने आभूषण दिए। जिसमें सोने से बना सात तोले का एक लाकेट, अंगूठी, 12 तोले की चेन व चांदी की पायल शामिल है।
विज्ञापन

ठगों ने आभूषणों की सफाई करने के बाद एक पैैकेेट में आभूषण दिए थे। जिन्हें कुछ देर के बाद खोलने की बात कही थी। बाद में पैकेट खोला तो कुछ नहीं मिला। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ठगों की पहचान करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें