जेसीआई की महिला शाखा जेसीरेट ने वसंतोत्सव का आयोजन कर वसंत के मौसम का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जेसीरेट विंग ने कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाएं पीले परिधान पहन कर आई थीं। पीले फूलों के आभूषणों से सजी इन महिलाओं ने वातावरण को वसंती रंग से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान एक ओर जहां पीले पुष्पों से साजसज्जा प्रतियोगिता हुई।वहीं खानपान में भी पीले रंग का विशेष ध्यान रखा गया। महिलाओं के लिए पीले फूलों के आभूषण पहनने की इस रोचक प्रतियोगिता में मिस वसंती का खिताब आरती सिंह ने जीता। सोनी गुप्ता उपविजेता रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका किरन गुप्ता और कंवलजीत चावला ने निभाई। प्रतियोगिता में रोली अग्रवाल, पूजा गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, लीना गुप्ता और प्रतिभा जैन ने भी सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रिचा अग्रवाल, रोली अग्रवाल, शालिनी गुप्ता, अमित मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, आर्येंद्र सिंह, अवनीश गुप्ता, सौरभ वर्मा, नितिन श्रीवास्तव, मीता गर्ग, मंजू बरनवाल, लेखनी सेठ, आरती सिंह, कविता अग्रवाल, शुभांगी, गुप्ता, नीरजा गुप्ता, प्रतिभा जैन आदि मौजूद रहे।