फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानपति समेत तीन गिरफ्तार,जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के पलिया खुर्द गांव में बीती आठ अक्तूबर को मोहल्ला इंद्रानगर निवासी महेश की बर्बरता से की गई पिटाई मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधानपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रानगर निवासी 25 वर्षीय महेश पुत्र मिहीलाल ने मित्र रियासत को आठ हजार रुपये उधार दिए थे, मांगने वह उसके घर बीती आठ अक्तूबर को गया था। आरोप है कि यहां रुपयों की आवश्यकता बताई तो रियासत की पत्नी ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच ग्राम प्रधानपति समेत कई लोग आ गए और उसकी खंभे और बुग्गी में बांधकर बर्बरता से पिटाई कर दी। मामले में महेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला आसमा, रियासत, रामपाल, अशोक, हरदीप, सूरज, सत्यम आदि सात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी रामपाल पुत्र रामस्वरूप, अशोक कुमार पुत्र रामभरोसे और महिला अभियुक्त आसमां पत्नी रियासत सभी निवासी पलिया खुर्द को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधानपति समेत तीन को जेल भेजा है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें