फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीव-सुधाकर की धुआंधार बल्लेबाजी, शिवपुर इलेवन सेमीफाइनल में

Tue, 14 Apr 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच को मेडल पहनाते आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर कस्बे के मेला मैदान में चल रहे स्वर्गीय राजा राजेंद्र प्रताप सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। शिवपुर इलेवन और भारतीय सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में शिवपुर इलेवन ने गौरी क्लब को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरी क्लब ने 10 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवपुर इलेवन की शुरुआत खराब रही और संगम पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद राजीव मिश्र और सुधाकर अवस्थी ने पारी संभाली और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। राजीव मिश्र ने 20 गेंदों पर 55 रन बनाए, जबकि सुधाकर अवस्थी ने छह छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। राजीव मिश्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय सुपर किंग्स ने लहबड़ी इलेवन को हराया। लहबड़ी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। जवाब में भारतीय सुपर किंग्स ने तेज शुरुआत करते हुए मात्र सात ओवर में 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एकराम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मैच के दौरान जगदीश शुक्ला, रामू वर्मा, मिथिलेश मिश्र, पवन मिश्रा (छोटे), अरुण शुक्ला, संजीव मिश्र ‘शिवा’, सोहेल, आकाश तिवारी, अर्पित मिश्र और शिवम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें