संयुक्त शिक्षा निदेशक दीपचंद ने बृहस्पतिवार को जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीआईओएस कार्यालय की साफ सफाई व्यवस्था भी देखी। उन्होंने डीआईओएस को कार्यालय की व्यवस्था चाक चौबंद कराने और बोर्ड परीक्षा नकल विहीन करने के निर्देश दिए।
जेडी दीपचंद का काफिला बृहस्पतिवार सुबह सीधे बेहजम पहुंचा। उन्होंने गोवर्धन लाल इंटर कॉलेज बनिकापुर और बेहजम के एसबी पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कन्हैया इंटर कॉलेज सहित एपीएस इंटर कॉलेज भूलनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर फाइलों का रखरखाव व साफ सफाई देखी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पाली में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज लखीमपुर का निरीक्षण किया। जेडी दीपचंद ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक और नकलविहीन कराना ही उद्देश है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद उनका काफिला गोला की ओर रवाना हो गया।