फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेई और टेक्नीशियन निलंबित, संविदा एसएसओ बर्खास्त

Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक की पत्नी आरती को नियुक्ति पत्र सौंपते अधिशासी अभियंता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी/उचौलिया। लोदियापुर में 11 केवी लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से संविदा बिजली कर्मी अतुल मिश्रा की मौत के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 33 केवी उपकेंद्र गोकन के जेई अकमल हुसैन और टेक्नीशियन अखिलेश राठौर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ड्यूटी पर तैनात संविदा एसएसओ अचल श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है।
मृतक के परिजन और ग्रामीण मंगलवार शाम मुआवजा, नौकरी तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए थे। मांगें पूरी होने तक उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। सूचना पर एसडीएम मोहम्मदी चलुवराज आर, सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आर्थिक सहायता, नियमानुसार नौकरी तथा जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमाॅर्टम के लिए तैयार हो गए। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। मृतक की पत्नी को 7.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विभागीय नियमों के अनुसार नौकरी भी प्रदान की जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


बुधवार को अतुल मिश्रा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आरती, माता रामदेवी, पिता राधेश्याम और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छह भाइयों में दूसरे नंबर के अतुल संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार के पास खेती योग्य जमीन भी नहीं है।


गांव में हुए अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम मोहम्मदी चलुवराज आर, अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ने मृतक की पत्नी आरती को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए एक लाख रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन



वर्जन


प्रथम दृष्टया जेई, एसएसओ और टेक्नीशियन की लापरवाही मिली है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। विस्तृत विभागीय जांच भी कराई जा रही है। इनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मृतक की पत्नी को संविदा कर्मी की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दे दिया गया है।


- रंजीत कुमार, अधिशासी अभियंता, मोहम्मदी डिवीजन

मृतक की पत्नी आरती को नियुक्ति पत्र सौंपते अधिशासी अभियंता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें