फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दिया पार्क से पहुंची बाघ नियंत्रण टीम ने शुरू किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले में नरभक्षी बाघ की लोकेशन पता करने के लिए बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क से पहुंची बाघ नियंत्रण टीम ने सामुदायिक वन में पहुंचकर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कैलाली जिला वन डिवीजन प्रमुख रामचंद्र कंडेल ने बताया कि रविवार को बाघ के हमले में महिला कला धामी की मौत हो गई थी। बाघ को नियंत्रित करने के लिए उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क से बाघ नियंत्रण टीम बुलाई गई थी, जो बुधवार को यहां पहुंच गई। टीम ने बाघ की लोकेशन जानने को लेकर दुधिया, उदासीपुर, बड़ेपुर, राजीपुर और अंडेया क्षेत्रों का दौरान कर घटनास्थल को देखने के साथ ही अपना कार्य शुरू कर दिया है। सामुदायिक वन क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में भी बाघ की मूवमेंट को देखा जा रहा है। इसके अलावा बाघ नियंत्रण को लेकर हाथी टोली को बुलाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। बर्दिया पार्क से कैसे हाथी बुलाया जाए इसपर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें