लोहिया भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते सपा पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने जीवनभर गरीबों, शोषितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। सादगीपूर्ण जीवन और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण के कारण उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनेश्वर मिश्र के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
गोष्ठी को पूर्व एमएलसी शशांक यादव, अंसार महलूद, पूर्व विधायक रामसरन, अनुराग पटेल, मोहम्मद कयूम खां, श्रीकृष्ण राज, रघुवीर सिंह यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। संवाद