पलियाकलां। सीएचसी में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर बिकने वालीं दवाओं की तुलना में प्रिंट रेट पर कम दामों में यहां दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग होकर काम कर रही है। इस जन औषधि केंद्र से जनता को काफी हद तक फायदा पहुंचेगा। उनकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता, अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, सुनीत पांडेय, काउंसलर अंकित दीक्षित, पंकज अस्थाना, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे। संवाद
पसगवां सीएचसी में भी जन औषधि केंद्र खुला
पसगवां। सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने फीता काट कर किया। इससे पूर्व पं. सदानंद मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर संदीप गुप्ता, अर्श काउंसलर शालिनी पांडे और अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद