फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेनल्टी शूटआउट में जीता जम्मू कश्मीर

Sat, 13 Dec 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्व. श्रीराजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे स्व. अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने जीत दर्जकर फाइनल मुकाबले के लिए स्थान सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न 3 बजे स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल एसटीएफसी जम्मू कश्मीर और घोसियाना एफसी गोला के मध्य खेला गया। इसमें 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें बराबरी पर रही। 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने के बावजूद भी दोनों टीमें बराबरी पर रही।
पेनल्टी शूटआउट में जम्मू कश्मीर टीम ने 08-07 से जीत हासिल की। मैच रेफरी रहमतुल्ला, मकसूद अहमद, विशाल कुमार प्रभात कुमार, खर्शीद आलम रहे। पहले सेमीफाइनल मैच की शुरुआत आयोजक एवं विधायक अमन गिरि, अवधेश मिश्रा, राम गुलाम पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र गिरि मोंटी, राजीव जैकब, अन्नू दीक्षित, पंकज गुप्ता, ज़ैनुद्दीन अंसारी (शब्बू ), कफील अहमद, राजेंद्र निषाद, सचिन, सुरेश जायसवाल, कपिल भारती, राजू रावत, रामरक्षपाल राजपूत, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें