दुधवा-गौरीफंटा रोड किनारे जंगली हाथियों का झुंड। स्त्रोत सोशल मीडिया
पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा रोड पर शनिवार की देर शाम जंगली हाथियों के झुंड ने करीब एक घंटे तक रोड जाम रखी।
झुंड में शामिल हाथी रोड किनारे जहां जंगल में चहलकदमी करते रहे, वहीं रोड होकर दूसरी तरफ जाने के साथ ही सड़क किनारे काफी देर तक जमावड़ा लगाए रहे। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें छोटे-बड़े हाथी झुंड में शामिल दिखाई दे रहे हैं। नेपाल से पलिया आने वाले कई लोगों ने बताया कि हाथियों के झुंड में छोटे बच्चे भी थे, जो बड़े हाथियों के साथ होकर गुजरते दिखे। करीब एक घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा और जब हाथियों का झुंड पूरी तरीके से जंगल के अंदर चला गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। संवाद