फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समझौते के बाद उठाई गई शिया इमामबाड़े की बाउंड्री

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। कस्बा खीरी के मोहल्ला मुगली टोला स्थित वक्फ शिया इमामबाड़े में कई सालों से चल रहे बाउंड्रीवाल के विवाद को लेकर कई दिनों से बैठक चल रही थी। प्रशासन की सूझबूझ और देखरेख में रविवार को बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुगली टोला में स्थित शिया वक्फ संपत्ति का एक इमामबाड़ा है। जिस पर कई सालों से दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा था। आठ माह पहले शिया वक्फ बोर्ड की अनुमति से प्रशासन ने इमामबाड़े की बाउंड्री का कार्य शुरू किया, तो शिया समुदाय के दूसरे पक्ष ने काम रुकवा दिया था। तब से प्रशासन की दोनों पक्षों के साथ कई बार वार्ता हुई। अंत में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद शिया इमामबाड़े की बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू हो गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार और लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें