फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन: हर घर नल पर रार...पहले महिला, फिर जलशक्ति मंत्री की फिसली जुबान

Thu, 15 Jun 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

विभागीय अफसर-कर्मचारियों से जवाब-तलब करते हुए असंतोषजनक उत्तर मिलने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की भी जुबान फिसल गई। उनके मुंह से गाली निकल गई।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को खीरी पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा में उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर जल जीवन मिशन परियोजना की हकीकत भी समझी। इस दौरान जहां एक महिला ने प्रधान पर अभद्र टिप्पणी की, वहीं मंत्री की भी जुबान फिसल गई और विभागीय कर्मचारी को गाली दे डाली।

विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सबसे पहले मुड़िया खेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से वहां पहुंच रही जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। आयोजित सभा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से संवाद किया। ग्राम प्रधान को आगे कर कहा कि यही वह शख्स हैं, जिन पर आपके घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का जिम्मा है। वहां मौजूद एक महिला ने प्रधान पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर मंत्री ने फौरन मुद्दा बदल दिया। इसके बाद महिलाओं व ग्रामीणों को जेजेएम के तहत हुई ट्रेनिंग के बारे में मंत्री के पूछने पर डीपीएमयू के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर शरद शुक्ला संतोषजनक जानकारी न दे सके। जिस पर स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ी फटकार लगाई।

वहीं विभागीय अफसर-कर्मचारियों से जवाब-तलब करते हुए असंतोषजनक उत्तर मिलने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की भी जुबान फिसल गई। उनके मुंह से गाली निकल गई। ग्राम प्रधान का कहना है संबंधित महिला पंचायत चुनाव के दौरान से रंजिश मानती है। साजिशन बदनाम करने की नीयत से टिप्पणी की।
विज्ञापन

फटकार के साथ-साथ अफसरों को मिली चेतावनी
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 'हर घर नल योजना' की प्रगति की निरंतर निगरानी की जिम्मेदारी अभियंताओं की है। चेतावनी दी कि जिन साइट में घर-घर नल पहुंचाने का काम गति नहीं पकड़ेगा, वहां उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। गांव-गांव में काम को गति देने के लिए फील्ड में उतरना पड़ेगा। निगरानी करने के साथ, जिला प्रशासन का सहयोग और ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें करनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें