ममरी। मोहम्मदी महेशपुर रेंज की वन चौकी बिलहरी क्षेत्र के ग्राम मूड़ा अस्सी के पास खेतों में घूम रहे सियार ने 15 लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी गोला ले जाया गया है।
रविवार सुबह खेतों में काम करने गए ग्राम मूडा अस्सी निवासी 52 वर्षीय आनंद मिश्रा, 45 वर्षीय कमलेश, 50 वर्षीय लालाराम, 45 वर्षीय जिप्सरा देवी, 45 वर्षीय श्याम वती, 74 वर्षीय बालक राम, 60 वर्षीय ज्वाला प्रसाद, 40 वर्षीय लीलावती सहित 15 लोगों को पागल सियार ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गोला ले जाया गया है।
डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चार-पांच लोगों को काटने की पुष्टि हुई है। बताया कि वनकर्मियों को गांव भेज कर घायलों की इलाज करने की व्यवस्था की जा रही है। गांव वालों में सियार की दहशत फैली हुई है।