पलिया के भीरा रोड पर बोझवा के पास लगा जाम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। कार्तिक पूर्णिमा पर शारदा नदी तट पर लगने वाली भीड़ के साथ ही भीरा रोड पर बोझवा सांई मंदिर के सड़क की मरम्मत का कार्य होने के कारण सोमवार को काफी देर तक जाम लगा रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। करीब एक घंटा तक लोग जाम में फंसे रहे। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शारदा नदी तट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। वाहन भी काफी संख्या में निकलते रहे। उधर भीरा रोड पर बोझवा में सांई मंदिर के पास जर्जर रोड पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत सामग्री पड़ी होने तथा रोड रोलर आदि खड़ा होने के कारण एकतरफ से ही आवागमन होने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम लग गया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। संवाद