फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में गोमती पुल पर आमने-सामने भिड़ा ट्रैक्टर और डीसीएम, पांच घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
गोमती पुल पर ट्रैक्टर से भिड़ी डीसीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
अमीरनगर। घने कोहरे में रविवार की सुबह पांच बजे गोमती नदी के पुल पर मोहम्मदी की तरफ से आ रही डीसीएम और मोहम्मदी की तरफ जा रहे ट्रैक्टर के आमने-सामने टकरा जाने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गोला मोहम्मदी मार्ग पर गोमती नदी के पुल पर डीसीएम और ट्रैक्टर के भिड़ने से दोनों वाहन चालकों के हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया। पुल सकरा होने से हादसे के बाद दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे पांच घंटे यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर कोतवाली मोहम्मदी, पुलिस चौकी अमीरनगर और रेहरिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। तब जाकर जाम में फंसे लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें