फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूरे दिन छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में बुधवार को भारी बारिश के बाद बृहस्पतिवार का मौसम साफ रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को दो डिग्री तापमान बढ़ने से उसम भरी गर्मी बढ़ी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक, बुधवार को लखीमपुर में 12 घंटों में 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। बृहस्पतिवार को बारिश के आसार थे। आसमान में बादल भी छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हो सकी। बीच-बीच में कई बार धूप निकलने से गर्मी की मार भी लोगों को झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार को 29 डिग्री था। मौसम विभाग ने बताया कि लखीमपुर में लगातार बारिश के आसार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें