फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में रोड़ा बना बजट

Fri, 04 Dec 2015 05:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई मुख्य मार्गों की हालत बदहाल है, खासकर गढ़ी रोड और नौरंगाबाद रोड इस कदर टूटी हुई हैं कि इन पर चलना दूभर हो गया है। आए दिन इन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, जिसमें राहगीर जख्मी हो रहे हैं। वहीं कई अन्य मुख्य मार्ग भी बदहाली के शिकार हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका प्रस्ताव तैयार कर चुकी है, लेकिन बजट न मिलने के कारण निर्माण कार्य लटके पड़े हैं।  
विज्ञापन

नौरंगाबाद रोड के निर्माण का प्रस्ताव नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पास किया गया था। जिसके बाद एस्टीमेट तैयार कर अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजी गई है। लेकिन अभी इसे स्वीकृति नहीं मिली है। पालिका कर्मियों के मुताबिक इस सड़क के निर्माण में करीब 75 लाख रुपये खर्च होना है। वहीं नगर पालिका ने गढ़ी रोड का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। गढ़ी रोड के निर्माण में 55 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इसी तरह रेलवे स्टेशन के सामने ओवरब्रिज के दोनों तरफ की पटरियों का निर्माण कराया जाना है। साथ ही इमली चौराहा से आनंद टाकीज, जीजीआईसी से लोहिया भवन तक बनने वाले मुख्य मार्ग का भी एस्टीमेट तैयार हो चुका है, लेकिन इन सड़कों के निर्माण में बजट रोड़ा बन गया है। पिछले कई महीनों से नगर पालिका को 13वें वित्त, राज्य वित्त आयोग और स्थापना मद से बजट आवंटित नहीं किया गया है, जिससे निर्माण कार्य लटक गया है। जबकि इन सड़कों पर निर्माण कार्य न होने से आए दिन राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन बजट के अभाव में नगर पालिका सड़कों का निर्माण कार्य नहीं शुरू करा पा रही है। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर पालिका सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक में कई बार नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के सामने इस मामले को उठाया गया, लेकिन ईओ का कहना है कि बजट की कमी है। फाइल डीएम के पास अनुमोदन के लिए गई है, उसे स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अवनीनद्र कुमार ने बतया कि शहर की नौरंगाबाद और गढ़ी रोड सहित कई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो चुका है, लेकिन 13वें वित्त और राज्य वित्त आयोग से अभी फंड नहीं मिला है। लागत के हिसाब से बजट कम पड़ रहा है। ऐसे में बजट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें