फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, फिर सर्द हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद शनिवार को रिमझिम बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। रविवार को भी बारिश होने का भी अनुमान है। अचानक मौसम बदलने से खेतों में तैयार हो रही फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

15 फरवरी के बाद से तापमान बढ़ने लगा था। दिन में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया था। शुक्रवार को मौैसम ने पलटी मारी और आसमान में काले बादल छा गए। शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात शनिवार को पूरे दिन होती रही। बारिश के साथ चल रही सर्द हवा ने एक बार फिर से लोगों को ठंड का एहसास दिलाया।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है, जबकि आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। शुक्रवार के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 25 से घटकर 23 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 17 से घटकर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें