मूसलाधार बारिश से लबालब हुए खेत। संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी झेल रहे जिले के लोगों को उस समय राहत मिल गई, जब अपराह्न करीब तीन बजे से बारिश शुरू हुई। हालांकि, पानी रुकने के बाद जलभराव आफत बन गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस बीच पांच डिग्री पारा लुढ़क गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर में आसमान में पूरे दिन बदरा छाए रहे। हालांकि, दिन में उमस भरी गर्मी ने सताया। तीन बजे के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हुआ तो लोगों ने सुकून मिला। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले सात दिनों तक बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज रफ्तार में हवा चलाने का भी अंदेशा जताया है। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। वहीं, जलभराव ने लोगों को परेशान किया।
मूसलाधार बारिश से लबालब हुए खेत। संवाद
मूसलाधार बारिश से लबालब हुए खेत। संवाद