फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए एलपीएस के मेधावी 

Sun, 26 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
STUDENT - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एलपीएस में हुआ छात्र अलंकरण समारोह 
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी/प्रबंधक ने मेधावी छात्रों को दिए टैबलेट
लखनऊ पब्लिक स्कूल में रविवार को छात्र अलंकरण समारोह हुआ। समारोह में कक्षा 12 की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में कॉलेज टाप करने वाली मेधावी छात्र-छात्राओं और इनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छात्र अलंकरण समारोह के दौरान पूर्व एमएलसी और कॉलेज के प्रबंधक एसपी सिंह ने कक्षा 12 की आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक लाने छात्र गुरुमेज सिंह को टैबलेट देकर सम्मानित किया। 96.5 प्रतिशत अंक लाने वाले अब्दुल समद और आकाश शर्मा तथा 96.25 प्रतिशत अंक लाने वाले ऋषभ गुप्ता, विकास गुप्ता, नितिन अग्रवाल और 94.75 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा मुस्कान को वीआईपी ट्रॉली और मानसी, सादान, प्रियम, गुरदत्त, उत्कर्ष शिवांश,  श्वेता, उदय भानु, आकाश, अमन, तय्यबा, आदित्य, ऋति एवं अंतिमा को वीईपी ट्रॉली सहित अन्य 21 छात्रों को कैरी बैग्स देकर सम्मानित किया। इस अवसर प्रबंधक एसपी सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उच्च शिक्षा पाने के लिए कठोर परिश्रम करने की नसीहत दी। इस मौके पर मेधावी छात्रों के माता पिता को भी शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉयरेक्टर सुशील सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा, उपप्रधानाचार्य विजय सचदेवा सहित स्टाप के सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें