फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूरिया के दुरुपयोग की आशंका तीन फैक्टरियों में की गई जांच

Mon, 30 Mar 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची कृ​षि विभाग की टीम। स्रोत : कृ​षि विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सब्सिडी वाली यूरिया के दुरुपयोग की आशंका पर कृषि विभाग की टीम ने शहर की तीन प्लाईवुड फैक्टरियों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी सब्सिडी वाली यूरिया के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्लाईवुड निर्माण में यूरिया का उपयोग होता है, लेकिन वह बिना सब्सिडी वाली होती है। आशंका थी कि कुछ कारोबारी सब्सिडी यूरिया का अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी जांच के लिए सोमवार को गणेश, प्रगति और किंग प्लाईवुड फैक्टरियों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई अनियमितता नहीं मिली। टीम ने फैक्टरी संचालकों को चेतावनी दी कि सब्सिडी वाली यूरिया का उपयोग किसी भी स्थिति में न किया जाए। विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें