ग्राम पंचायत सूरतनगर के कटान पीड़ितों को तहसील प्रशासन ने पिछले वर्ष जुलाई माह में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा वितरित किया है। मुआवजा राशि पाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्राम पंचायत के मजरा गांव टांडा में मुआवजा का वितरण कर क्षेत्रीय लेखपाल रतीराम राठौर ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में मोहाना नदी में आई बाढ़ में जिन किसानों की धान और गन्ना की फसल नष्ट हो गई थी। उनमें से करीब 338 किसानों को करीब आठ लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए हैं। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह रामू, मनीलाल, सुरेश कुमार परागी, रामकिशन सहित गांव के तमाम कटान पीड़ित मौजूद रहे। कटान पीड़ितों ने कहा कि एक साल से बाढ़ में नष्ट हुई फसलों के मुआवजे के लिए तहसील प्रशासन चक्कर लगवाता रहा।