फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कमल चौराहे से सीओ कार्यालय तक सड़क किनारे लगेगी इंटरलॉकिंग

Fri, 06 Feb 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया में सड़क किनारे लग रही इंटरलॉकिंग के लिए भूमिपूजन करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क के दोनों किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके लिए शुक्रवार को विधायक रोमी साहनी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की तरफ से कमल चौराहे से लेकर सीओ कार्यालय (दुधवा तिराहा) तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। इससे सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर नियंत्रण के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी सुविधा मिलेगी।
विधायक रोमी साहनी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पैरवी कर पलिया क्षेत्र के लिए करीब 225 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दिलाई गई है। इसी बजट के तहत आधा दर्जन से अधिक बड़ी योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें यह इंटरलॉकिंग कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, प्रदीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, डिंपल शर्मा, अभिनव मिश्र, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें