फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया बार अध्यक्ष व मंत्री समेत कई पदों पर दिलचस्प मुकाबला

Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार के चुनाव में जहां कुछ पदों पर सीधा और त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है तो वहीं कई पदों पर एकल नामांकन होने के कारण उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। मैदान में अफसर अली, श्रीषचंद्र द्विवेदी और जीवन प्रकाश मेनरो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं मंत्री पद के लिए अरुण अवस्थी और सतीश कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला दिलचस्प है, इसमें कमलेश कुमार और राजीव सिंह आमने सामने हैं।
वहीं संयुक्त मंत्री पद पर शेखर नाग, शशिकांत सिंह और परविंदर भार्गव के बीच मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र राणा और मनोज कुमार राठौर के बीच भिड़ंत दिख रही है। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए बसंत कुमार प्रजापति और संजय कुमारी मैदान में हैं। वहीं गवर्निंग काउंसिल (कनिष्ठ) के दो पदों के लिए आमिर हुसैन, दुर्गा प्रसाद तिवारी और हेमन्त कुमार मानक के बीच चुनावी जंग तय मानी जा रही है। हालांकि अभी नाम वापसी प्रक्रिया 27 मार्च को होनी है उसके बाद ही सही आंकलन किया जा सकेगा। नामांकन जांच के बाद पलिया बार एसोसिएशन को कई निर्विरोध पदाधिकारी भी मिल गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन होने के कारण धर्मराज शाक्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी तरह अंकेक्षक पद पर उमेश कुमार ने निर्विरोध हुए है। गवर्निंग काउंसिल (वरिष्ठ) के तीन पदों के लिए भी तीन ही नामांकन एहसान खान, कमाल इदरीसी और एमयू खान का नाम होने के चलते इन सभी को निर्विरोध चुन लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी रविन्द्र कुमार शर्मा के साथ सहायक चुनाव अधिकारी इंतजार हुसैन खान, रामनरेश, भागीरथ शाक्य, दीपक कुमार पाण्डेय, संजय राठौर और विकास गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नामांकन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं के चैंबरों में जाकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें