फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अंर्तजनपदीय वाहन चोर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ईसानगर। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुधवार को अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह गैंग का खुलासा कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह चौकी प्रभारी खमरिया महेश त्यागी और एसआई प्रवीण कुमार भास्कर के साथ ग्राम बेलाहार के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सीतापुर और बहराइच से चोरी की गई बाइक बेचने की फिराक में कुछ लोग बेलाहार मोड़ के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर हलीम निवासी चिकनंडी शुक्ला वार्ड कोतवाली धौरहरा, रामखेलावन निवासी कंधईपुरवा भौवापुर थाना धौरहरा और मासूक निवासी काजीपुर थाना ईसानगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चोरी की पांच बाइक भी बरामद की। तलाशी के दौरान मासूक के पास से 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों खेलावन और मासूम के खिलाफ पांच-पांच और हलीम के खिलाफ छह संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें