फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्दी की छुट्टियों में हो सकते हैं अंतरजनपदीय तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी गठित करते हुए अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले किए जाएंगे। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रस्ताव में पारस्परिक तबादले से छात्र शिक्षक अनुपात पर कोई असर नहीं पड़ने की बात कही गई है। साथ ही अध्यापन का कार्य भी शिक्षक अधिक सुगमता से कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि सर्दी की छुट्टियों के बीच ही यह प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
शिक्षक सेवा नियमावली में गर्मी और सर्दी की छुट्टियों में तबादले का प्रावधान है। सबकुछ ठीक रहा तो 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश में शिक्षकों का स्थानांतरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें