लखीमपुर खीरी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कक्षा 6 से 12 तक स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालिका इंटर कॉलेज इसी सत्र से शुरू होना है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दृष्टि बाधित छात्राएं/अभिभावक संबंधित कॉलेज व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि दृष्टि बाधित बालिका इंटर कॉलेज ब्लाक नकहा कि जगसड में संचालित होगा। भवन का निर्माण पूर्व में हो चुका है। अपील कि छात्राएं व अभिभावक किसी भी दिवस में कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। संवाद