फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एजेंसी पर ताला देख भड़के शिकायत के बाद खोला शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। कस्बा फूलबेहड़ की एक गैस एजेंसी पर सुबह गैस लेने पहुंचे लोगों ने गेट पर ताला लटका देख नाराजगी व्यक्त की। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि गैस के इंतजार में घंटों वे एजेंसी के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि दोपहर तक कोई कर्मचारी नहीं दिखा और न ही एजेंसी बंद होने का कोई नोटिस चस्पा किया गया था। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई। काफी देर बाद लोगों को बताया गया कि एजेंसी पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी परिसर के अंदर सिलिंडर से भरी पिकअप खड़ी थी। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने एजेंसी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की। दोपहर बाद आनन-फानन एजेंसी खोली गई। सिलिंडर का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

एजेंसी के मैनेजर राहुल पाल ने बताया कि दोपहर में गैस आने पर बांटी गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी परिसर में खड़ी गाड़ी में खाली सिलिंडर थे। गैस सिलिंडर की गाड़ी बरेली से आ रही है, जो रात तक पहुंचने की संभावना है। अगले दिन उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें