फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला अपराध को छिपाने के बजाय पुलिस को बताएं... डायल करें 1090

Fri, 19 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देतीं इंच
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला अपराध को रोकने के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर है। इसको डायल करने के चंद मिनटों के भीतर पुलिस आपके पास होगी। महिला अपराधों को छिपाने के बजाय उन्हें पुलिस और अभिभावकों को बताएं, ताकि अपराधी को सजा मिल सके। कॉल करने वाली महिला, छात्रा का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से महिला थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष शिल्पी शुक्ला ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं से ये बातें कहीं।
उन्होंने छात्राओं को महिला थाने की कार्यशैली से रूबरू कराते हुए बताया कि अपराधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर 1090 भूल जाएं तो 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। दोपहर करीब 12 बजे निर्धारित समय पर स्कूल की छात्राएं महिला थाने पहुंचीं। थाना प्रभारी एक-एक छात्रा से रूबरू हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी टीम के साथ थाने के एक-एक पटल पर जाकर बच्चियों को थाने में काम करने का तरीका समझाया। छात्राओं ने भी शिकायत आने पर कैसे मामले का निपटारा कराया जाता है, इसको बारीकी से समझा।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल के दौर में मोबाइल फोन सभी के लिए अहम हो गया है। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने निजी फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियां साझा न करें। अगर गलती से ऐसा हो भी जाता है तो तत्काल साइबर थाने में शिकायत करें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका सुनीता यादव, अंजलि दीक्षित के अलावा छात्राओं में साबीन, वैष्ण्वी, प्रियंका, महिमा, आस्था, बबली, शिखा, लक्ष्मी, पल्लवी, सोनाक्षी सहित 25 से अधिक छात्राओं के अलावा सारिका समेत तमाम महिला सिपाही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें