चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही पुलिस
कोतवाली इलाके में वाहन चोर सक्रिय हैं। पुलिस घटनाओं पर न तो अंकुश लगा पा रही है और न ही खुलासा कर पा रही है। पुलिस अब बाइक चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है। तीन दिन पहले कस्बे के पौराणिक श्री धनुष यज्ञ मेले से सूरज मिश्र की बाइक चोरी हो गई थी।
इस मामले में भंडेवरा निवासी रामकुमार ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दूसरी घटना ट्रॉली चोरी की है। मितौली ग्राम पंचायत के मजरा जमुनहियां निवासी मनीराम की ट्रॉली तीन जनवरी की रात चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित थाने के चक्कर लगा रहे हैं।