फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की

Sat, 23 Jan 2016 08:06 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विकास विभाग उपायुक्त नीरजा गुप्ता शनिवार अपराह्न बांकेगंज और कुंभी ब्लाक के गांवों जटपुरा और कोटवारा पहुंची। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना के तहत दोनों गांवों में कराए गए विकास कार्यों का बारीकी से मुआयना किया। साथ ही मनरेगा कामगारों के उत्थान और विकास के लिए सूबे की सरकार के माध्यम से चलाए जा रहे सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास कार्यक्रम के तहत उनके घरों पर जाकर इससे संबंधित टिप्स दिए। इसके अलावा ग्रामीणों से मनरेगा भुगतान, योजना के तहत मिलने वाले रोजगार, जॉब कार्ड सहित तमाम बातों की जानकारी हासिल की। इस मौके पर बीडीओ भूषण कुमार, एपीओ अमर प्रसाद, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी सर्वेश सिंह, ब्रजेश सविता, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार सहित मनरेगा कामगार और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें