न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने कहा अधिवक्ता स्वयं पक्ष न होने के बावजूद इंसाफ दिलाने के लिए ही संघर्ष करता है भले ही वह कितने कष्ट में हो। समाज के प्रति अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी बेहद चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कहा, बार और बेंच न्यायिक व्यवस्था के दो पहिये हैं। सिविल कोर्ट परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने कचहरी की सफाई व्यवस्था, पार्किंग और पौधरोपण के लिए भी अधिवक्ताओं को प्रेरित किया। साथ ही अधिवक्ताओं में उर्जा भरते हुए उन्हें अध्ययनशील रहने के लिए प्रोत्साहित किया। बाद में उन्होंने शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि कौंसिल की उपाध्यक्ष मधुलिका यादव ने बार कौंसिल द्वारा वकीलों की सहायता के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। बार कौसिल के पूर्व चेयरमैन और मौजूदा सदस्य अजय शुक्ला ने जिला अधिवक्ता संघ के गौरवपूर्ण इतिहास की यादें ताजा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरा करने में वह अपने खून का आखिरी कतरा भी खर्च करने से गुरेज नहीं करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला जज बीडी मिश्र ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की यादें ताजा की साथ ही जिले के अधिवक्ताओं के सहयोगपूर्ण कार्यों की भी सराहना की। महामंत्री अशोक शुक्ला ने कहा वह सदैव अधिवक्ताओ के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं, आगे भी कोई दिक्कत होने पर अधिवक्ता साथी बेहिचक उनसे संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, संयुक्त मंत्री अजय श्रीवास्तव, मुनेंद्र त्रिपाठी, सुधीर दीक्षित, कोषाध्यक्ष रमेश मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य शमशुललका सिद़दीकी, घनश्याम द्विवेदी, श्याम किशोर वर्मा, उत्तम राज, हरिओम श्रीवास्तव, अशोक अवस्थी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन हौसला प्रसाद वर्मा व अशोक शुक्ला ने किया तो निर्वतमान अध्यक्ष संतोष मिश्र ने भी अपने भावपूर्ण भाषण में अपने कार्यकाल की यादें ताजा की।
--
इनकी रही उपस्थित
एडीजे अरिवंद पांडे, नीलू मोघा, हामिदउल्ला, सिविल जज दीनानाथ, राहुल प्रकाश सहित सभी न्यायिक अधिकारी व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व चेयरमैन उमेश प्रताप सिंह चौहान, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय, सदस्य नरेशचंद्र वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे, प्रीतम सिंह बग्गा, डीसीबी चेयरमैन पपिल मनार, श्रीकांत अवस्थी, अजीज सिद्दीकी, शैलेंद्र सिंह गौड़, हरीश श्रीवास्तव हाईकोर्ट से आाए बालकेश्वर श्रीवास्तव, एचबी सिंह, मंजूषा कपिल, उपेंद्र शर्मा, केके तिवारी आदि।