फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुट्टू व गेहूं के आटे में मिले कीड़े, सीजेएम कोर्ट में चलेगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। व्रत में खाने वाले कुट्टू व गेहूं के आटे में जिंदा और मरे कीड़े निकले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। विभाग ने संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ब्रजेंद्र शर्मा ने बताया कि नौ अप्रैल 2025 को हसनपुर कटौली से कुट्टू आटे का नमूना लिया गया था। वहीं मोहम्मदी से गेहूं का आटा जांच के लिए भरा गया था। दोनों की जांच रिपोर्ट असुरक्षित आई हैं। दोनों में जिंदा व मरे कीड़े होने की पुष्टि हुई है। मामले में दोनों कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
इसके बाद सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि इसमें जुर्माने के साथ ही कारावास का प्रावधान है। उसी दौरान अन्य खाद्य पदार्थों के नूमने जांच के लिए भरे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पास आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें