फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दूल्हे की कार की चपेट में आकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। गांव में बरात देखने गई बच्ची की दूल्हे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के खम्भारखेड़ा खमरिया गांव निवासी रफीक खान की पुत्री की रविवार को शादी थी। जिला सीतापुर के थाना खैराबाद के गांव बेलवा निवासी मो.खालिक बरात लेकर आए थे। आसपास के बच्चे भी बारात देखने पहुंच गए थे। दोपहर करीब दो बजे कार सवार बराती गांव पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के अनिल की चार वर्षीय पुत्री काजल दूल्हे की कार की चपेट में आ गई। जब तक चालक कार रोकता, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख जनातियों और बरातियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से बारात की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें