महेवागंज। घर के बाहर खेल रहे फूलबेहड़ के लंगडीपुर निवासी दो वर्षीय मासूम की नाले के पानी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव लंगड़ीपुर निवसी सत्रोहन का दो वर्षीय पुत्र शांतनु मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वह अचानक से सुतिया नाले में गिर गया और पानी में डूबकर मौत हो गई। बच्चे का शव उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी फूलबेहड़ राजू राव ने बताया कि बालक की पानी में डूबने मौत हुई है। कोई आरोप नहीं है। हादसे के समय परिजन घर में नहीं थे। संवाद