फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय पेड़ से गिरा संविदाकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। सोमवार को आई आंधी-बारिश में हाईटेंशन लाइन ध्वस्त हो गई थी। कई जगह पर पेड़ गिरने से मेन लाइन के नौ खंभे व फीडर लाइन के करीब 12 खंबे टूट गए थे। इससे तीन दिन से जंगबहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन

बुधवार को शंकरपुर चौराहा से जंगबहादुरगंज तक क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को सही करते समय संविदाकर्मी अशोक कुमार अचानक पेड़ से गिर गए। साथी इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर गए। जहां पर हुई जांच में हाथ व पसलियों में फ्रेक्चर बताया गया। इलाज के लिए सोशल मीडिया की मदद से 12300 रुपये भिजवाए गए। जेई सुशील वर्मा ने बताया कि घायल अशोक की विभागीय मदद के साथ स्टाफ द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें