फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवधेश के शरीर पर मिले कई जगह चोट के निशान

Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/पसगवां। ग्राम पचतौर निवासी अवधेश कुमार की मौत चोट लगने की वजह से हुई थी। रविवार शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में अवधेश के चेहरे, सिर और हाथ-पैर में चोट के निशान मिले हैं। हत्या के मामले में पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
अवधेश कुमार शुक्रवार को ग्राम छपौरा, थाना पसगवां राखी लेकर गया था। शनिवार को पांडेयवारी में छपौरा मार्ग पर उसका शव मिला था। बाइक पड़ोस के खेत में पड़ी थी। हेलमेट भी क्षतिग्रस्त मिला था।
विज्ञापन

गांव कसरावल निवासी उसके बहनोई कलक्टर ने अवधेश की पत्नी जूली, ससुर गंगाराम और उसकी पत्नी मीनादेवी, अजय कुमार, अमित कुमार और अर्चना पुत्री गंगाराम, वर्षा पुत्री गंगाराम निवासीगण छपौरा, थाना पसगवां के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें