फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े से तेज भागता है ये सांप: घायल सर्प के काटे गए टांके, टूट गई थी रीढ़ की हड्डी; 'भगवान' बोले अब दौड़ेगा

Tue, 03 Dec 2024 09:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

रविवार को इलाज के बाद कुंज बिहारी को सांप के साथ मंगलवार को फिर बुलाया गया। फिर से उपचार किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल दुबे ने बताया कि अब यह सांप बिल्कुल ठीक है। टांके काट दिए गए हैं और उपचार भी कर पट्टी बांध दी गई है।
विज्ञापन
घायल सांप के काटे गए टांके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप को देखते ही लोग उसे मारने की सोचते हैं, लेकिन फूलबेहड़ के कुंजबिहारी नाम के सर्प मित्र ने एक सांप को अपने पास चार दिनतक रखकर उसका इलाज कराया और जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


कुंज बिहारी को सड़क किनारे एक घोड़ा पछाड़ सांप सड़क किनारे मिला उसने उसका इलाज जिला पशु चिकित्सालय ले जाकर कराया। फार्मासिस्ट वीरेंद्र वर्मा ने देखा तो सांप की रीढ़ की हड्डी टूटी थी। उन्होंने चोट का उपचार किया और टांके लगाए।

रविवार को इलाज के बाद कुंज बिहारी को सांप के साथ मंगलवार को फिर बुलाया गया। फिर से उपचार किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल दुबे ने बताया कि अब यह सांप बिल्कुल ठीक है। टांके काट दिए गए हैं और उपचार भी कर पट्टी बांध दी गई है। उन्होंने बताया कि अब यह सरपट दौड़ेगा। इसे जंगल में छोड़ा जा सकता है। यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार सांप का इलाज किया है। हमेशा कुत्ता, बिल्ली, बकरी, भैंस, गाय आदि जानवरों का ही इलाज किया गया है। सर्प मित्र कुंज बिहारी ने मंगलवार को उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएम ने फार्मासिस्ट की थपथपाई पीठ
फार्मासिस्ट वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने उनको बुलाकर उनकी तारीफ की और कहा यह बड़ी बात है कि सांप का इलाज किया गया और वह अब ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें