कुंभी गोला ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ऑनलाइन में शामिल बीईओ। स्रोत : विभाग
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाॅक कुंभी के कंजा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें यू डाइस के विद्यार्थी प्रोग्रेशन मॉड्यूल, शिक्षक और स्कूल प्रोफाइल, प्रेरणा पोर्टल पर समय सारणी फीडिंग व मुफ्त पुस्तक वितरण फीडिंग के संबंध में जानकारी दी गई।
बुधवार को बीईओ श्रीराम के मार्गदर्शन में हुई बैठक में नवोदय विद्यालय समिति की प्रीति पाठक और गौरव सोनकर ने शिक्षकों को नवोदय प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में आवेदन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कोऑर्डिनेटर विकास वर्मा और तकनीकी सहायक नवनीत ने प्रेरणा पोर्टल से संबंधित समय सारणी की ऑनलाइन फीडिंग, पुस्तक वितरण और रिपोर्टिंग इत्यादि की जानकारी दी। संवाद