फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मंगल पर लगेगा सवा  42 मन के लड्डू का भोग

Sun, 05 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
हनुमानजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परामर्श सेवा समिति द्वारा बड़े मंगल पर सवा 42मन के एक लड्डू का हनुमान जी को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन

नगर की मिल रोड स्थित सब्जी मंडी के संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्र ने बताया कि सात जून को मंदिर पर हनुमान जी की श्रंगार पूजा एवं छप्पन भोग प्रात: 11 बजे, सुंदरकांड का पाठ, फूलों की होली और प्रसाद वितरण शाम सात बजे, 14 जून सुंदरकांड का पाठ प्रात: सात बजे, प्रसाद की शोभायात्रा प्रात: नौ बजे, सवा 42मन के एक लडडू द्वारा बजरंगी भोग और प्रसाद वितरण प्रात: 11 बजे, नगर के प्रमुख मार्गों पर विशाल भव्य शोभा यात्रा शाम तीन बजे, 20 जून गुरुनानक कन्या इंटर कालेज में प्रात: 11 बजे से विशाल बजरंगी लंगर, शाम सात बजे सुंदरकांड पाठ और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शिवगोपाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, हरिओम भसीन, वेदप्रकाश गुप्ता, आनंद मिश्र, शेखर गुप्ता, दाताराम राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें