धौरहरा शाखा में कार्य बहिष्कार करते बैंक कर्मचारी। संवाद
धौरहरा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा धौरहरा सहित पूरे प्रदेश के बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद भी छह माह से वेतन नहीं मिला है। ऊपर से जितने प्रतिशत वसूली उतना ही भुगतान का आदेश जारी किया गया है।
शुक्रवार को कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहकर सहकारिता मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर धौरहरा शाखा प्रबंधक विजय कुमार वर्मा, सैय्यद इसरार अहमद, डोरीलाल, अनिल कुमार सिंह, रितुराज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद