फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र निवासी एक युवक ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया। शनिवार को दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आपत्ति जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता कन्हैया बाजपेई, रमाशंकर शुक्ल, नंदकिशोर जायसवाल, रमेश रस्तोगी, अखिलेश मिश्र, सुरेंद्र दीक्षित के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, संघ कार्यकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी शफीक अहमद पुत्र नवाब अली ने शुक्रवार को फेसबुक आईडी पर एक विवादित पोस्ट डाली थी, जिसमें महिलाओं और हिंदू तीर्थ स्थलों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें