फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना मानक चल रहा फैमिली हेल्थ केयर अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर की पंजाबी कॉलोनी में मानकों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे फैमिली हेल्थ केयर अस्पताल को शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

एसीएमओ लालजी पासी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणेश कुमार की टीम ने सीएचसी से चंद कदमों की दूरी पर संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर मौजूद नहीं थे। पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं मिला। कई और व्यवस्थाएं मानक विहीन मिलीं। सर्जन, निश्चेतक, ओटी टेक्नीशियन या लेडी डाक्टर के न होने के बावजूद भी महिला का प्रसव किया गया। सिजेरियन ऑपरेशन से दो जुड़वा बच्चे हुए। टीम ने महिला को एंबुलेंस से गोला सीएचसी भिजवाया। अस्पताल संचालक ने जो पंजीकरण दिखाया। उसका नवीनीकरण नहीं हुआ था। ऐसे में एसीएमओ ने अस्पताल सील कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें