पिता को नहीं थी सुहेल के गुजरात जाने की जानकारी
सुहेल के पिता सलीम ने बताया कि वह ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा सुहेल पिछले तीन साल से मुजफ्फरनगर में पढ़ाई कर रहा था। जून में वह घर आया था और करीब 15 दिन रुकने के बाद जुलाई में वापस चला गया था। सलीम ने बताया कि सुहेल के गुजरात जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि बेटा दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया होगा। पिता ने सुहेल के किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से साफ इन्कार किया।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर जांच के बाद अब तक कुछ नहीं मिला। भाई से भी पूछताछ की गई थी। हालांकि मामले को लेकर संबंधित पहलुओं पर जांच के साथ ही नजर रखी जा रही है।