फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघों की निगरानी के लिए कैमरे बढ़ाए, हाथियों से भी होगी गश्त

Sun, 25 Oct 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कोलवा फार्म, गुनाखर टांडा और किशन टांडा क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी से ग्रामीणों में एक माह से दहशत बनी हुई है। शनिवार शाम गुनाखर टांडा निवासी मुनेश की बछिया पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार मवेशियों पर हो रहे हमलों के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बाघों की लोकेशन पता करने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। साथ ही बाघों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए दो हाथियों की मांग की गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में चार बाघों की मौजूदगी से खतरा बढ़ गया है। बीते एक महीने में करीब चार किलोमीटर के दायरे में बाघ छह मवेशियों को मार चुके हैं। घने गन्ने के खेत और पास में जंगल होने के कारण बाघ हमले के बाद आसानी से छिप जाते हैं। इससे वन विभाग की टीम के सामने उनकी लगातार निगरानी करने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

मझगईं रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बाघों की लोकेशन पता करने के लिए कैमरों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। कोलवा फार्म, गुनाखर टांडा और किशन टांडा के आसपास कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बाघों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए दो हाथियों की मांग की गई है। रविवार शाम तक हाथियों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके आने के बाद क्षेत्र में गश्त कर बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें